23.2 C
Dehradun, IN
August 18, 2026
https://thesandeepreport.com/
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

देहरादून/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में रहने वाले हैं, सीएम योगी अपने पैतृक गांव पौड़ी जनपद के पंचूर में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। बता दें कि सीएम योगी आज बृहस्पतिवार सुबह देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वे पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के तल्ला बनास गांव पहुंचे, यहां गड़वासिनी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया और पूजा अर्चना की, वहीं स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की, ग्रामीणों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर के बनास गांव पहुंचते ही स्थानीय लोगों में उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,मंत्री धन सिंह रावत सहित जागर गायक प्रीतम भारतवान और लोक गायक माधुरी बर्थवाल भी मौजूद रहे। सीएम योगी पौड़ी जिले के बीथ्यानी गांव स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में आयोजित किसान मेले में भी शामिल होंगे । 7 फरवरी को योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद वे 8 फरवरी की शाम लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ अक्टूबर में अपनी मां के हाल-चाल जाने के लिए अस्पताल आए थे, उन्हें आंखों में समस्या होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। योगी आदित्यनाथ की मां समेत पूरा परिवार पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पंचूर गांव में निवास करते हैं, योगी का पैतृक गांव है पंचूर जो ऋषिकेश से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। योगी आदित्यनाथ का परिवार पंचूर गांव में ही रहता है। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में करीब 5 साल पहले निधन हो गया, सीएम योगी आदित्यनाथ बीच में अपनी मां से मिलने पैतृक गांव भी जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2022 में तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे थे सबसे पहले उन्होंने पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर में अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया, उसके बाद कई कार्यक्रमों में भाग लिया, शाम को अपने परिवार से मुलाकात करने गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने दो रात बिताई इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया,अब 3 साल के अंतराल योगी आदित्यनाथ आज फिर अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं योगी आदित्यनाथ के गांव में पहुंचने पर गांववासियों में का खासा उत्साह है।

Related posts

डीएम के आदेश पर घनसाली के इस अल्ट्रासाउंड का लाइंसेंस हुआ निरस्त

The Sandeep Report

उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन हुआ, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री रहे मौजूद। अगले 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री को सौंपा ध्वज

The Sandeep Report

महाकुंभ में यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में दें सहयोग : योगी आदित्यनाथ

The Sandeep Report

Leave a Comment