20.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
https://thesandeepreport.com/
अपराधदेहरादून

बीएलओ से अभद्रता नहीं होगी सहन.होगी कार्रवाही

प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के साथ हुई अभद्रता की घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बीएलओ अथवा अन्य फील्ड स्टाफ के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में पूरे राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत बीएलओ और फील्ड स्टाफ घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें लगे कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि फील्ड स्टाफ के साथ अभद्रता जैसी घटनाएं उनके मनोबल को प्रभावित करती हैं तथा निर्वाचन संबंधी कार्यों में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न करती हैं। ऐसे मामलों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लगे बीएलओ और अन्य फील्ड कर्मचारियों का सहयोग करें तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related posts

उत्तराखंड में आफत की बारिश! 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज कई जिलों में स्कूल बंद

The Sandeep Report

तबाही का मंजर ,नीति घाटी के तमक में फटा बादल, 40 मीटर का पुल बहा, कई गांवों का तहसील से संपर्क टूटा

The Sandeep Report

देवभूमि में मिशन ‘हैट्रिक’: विधायक जी… आपका रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं है, सोशल मीडिया पर उड़ने लगीं टिकट कटने की हवाएं!

The Sandeep Report

Leave a Comment