21.3 C
Dehradun, IN
November 8, 2026
https://thesandeepreport.com/
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में आफत की बारिश! 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तराखंड में आफत की बारिश! 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून: उत्तराखंड में देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश और गर्जन-चमक का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य के 9 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन 9 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार, निम्नलिखित 9 जिलों में भारी से अत्यंत तीव्र बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है:
* उत्तरकाशी
* देहरादून
* टिहरी
* रुद्रप्रयाग
* चमोली
* ऊधम सिंह नगर
* बागेश्वर
* पिथौरागढ़
* नैनीताल
कई जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मौसम के बिगड़े मिजाज और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। देहरादून, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, पौड़ी और चमोली जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।
फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी, चारधाम यात्रियों से अपील
मौसम विभाग ने कई इलाकों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़), भूस्खलन (Landslide) और पहाड़ियों से चट्टानें गिरने का खतरा जताया है।
* चारधाम यात्रियों से अपील: मौसम विभाग और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से फिलहाल गैर-जरूरी यात्रा से बचने का आग्रह किया है।
* जलभराव और उफान: नदियों और नदी-नालों के उफान पर रहने से तटीय व निचले इलाकों में जलभराव की आशंका है।
आपदा प्रबंधन 24×7 अलर्ट मोड पर
आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राज्य और जिला आपदा नियंत्रण केंद्रों को 24×7 अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी जिलों के अधिकारियों को राहत और बचाव संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने आम नागरिकों से मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने और नदी-नालों या भूस्खलन वाले संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जुलाई को भी प्रदेश में मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा।

Related posts

कांवड़ मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था सर्वोपरि, प्रशासन मुस्तैद

The Sandeep Report

नई आबकारी नीति 2025 – निवेश, रोजगार और राजस्व के नए आयाम

The Sandeep Report

मौसम अलर्ट:प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी ,सीएम ने सचिव आपदा प्रबंधन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए

The Sandeep Report

Leave a Comment