22 C
Dehradun, IN
September 24, 2026
https://thesandeepreport.com/
अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म

पाँवटा साहिब बॉर्डर पर प्रशासन मुस्तेद ! निहंगों पर लगी लगाम

  1. देहरादून हिमांचल बॉर्डर पांवटा साहिब में पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आ रहे निहंगों पर लगाम लग गई
    आज पूरे दिन पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य बनी रही ! प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

देहरादून डीएम डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने उत्तराखंड की प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

पांवटा साहिब सीमा पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। देहरादून आने-जाने वाले वाहनों की सघन निगरानी एवं जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ गुरुद्वारा पांवटा साहिब में सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता जारी है।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है और प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन एवं पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी संवाद के माध्यम से स्थिति को पूर्णतः सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि सीमा क्षेत्र सहित सभी संभावित प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल की प्रभावी तैनाती कर नाकेबंदी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

धामी सरकार का बड़ा फैसला: विकास कार्यों के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का DA बढ़ा

The Sandeep Report

सुरक्षित, सुव्यवस्थित और स्वच्छ कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां तेज: CM धामी

The Sandeep Report

बीकेटीसी के सख्त निर्देश: दान-चढ़ावे में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी मिली तो जांच

The Sandeep Report

Leave a Comment