20.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
https://thesandeepreport.com/
अपराधउत्तराखंडपर्यटन

ये झील हो रही ख़ाली बबीता का अभी भी सुराग बाक़ी !

उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रैक पार लापता बबीता पांडे को ढूंढने के लिए अब प्रशासन ने झील को भी ख़ाली करवाना शुरू कर दिया है तमाम संभावित जगहों पर सर्च अभियान के बाद अब आखिरकार गोई नामक स्थान पर बनी झील को खाली करवाने का काम शुरू हो गया है प्रशासन द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि झील में बबीता का सामान हो सकता है जिसके चलते आपदा प्रबंधन के क्यूआरटी सदस्य पुलिस एसडीआरएफ ने झील को खाली करने की कवायद शुरू कर दी है गोई नामक स्थान पर यह झील करीब साढ़े सात फीट गहरी सहित 50 मीटर से अधिक चौड़ी है प्रशासन के द्वारा यहां पर दो वाटर पम्प लगाकर करीब देर शाम तक दो लाख लीटर पानी बाहर निकाल दिया गया है यानी की करीब चार फीट झील अभी तक खाली हो चुकी है हालांकि इससे पहले झील में बोट के माध्यम से भी सर्च ऑपरेशन चलवाया गया था अब ऐसे में प्रशासन की यह नई कवायद फिर से शुरू हो चुकी है

Related posts

एक रास्ता एक आस्था ! यही है देवभूमि की पहचान और संदेश

The Sandeep Report

नई आबकारी नीति 2025 – निवेश, रोजगार और राजस्व के नए आयाम

The Sandeep Report

उत्तराखंड के दो IAS अधिकारी डॉ राघव लंगर ओर ज्योति यादव को मिला भारत सरकार में जॉइंट सेक्रेट्री का स्तर

The Sandeep Report

Leave a Comment