22 C
Dehradun, IN
September 24, 2026
https://thesandeepreport.com/
उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनव्यापारशिक्षा

धामी सरकार का बड़ा फैसला: विकास कार्यों के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का DA बढ़ा

धामी सरकार का बड़ा फैसला: विकास कार्यों के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का DA बढ़ा

देहरादून। राज्य के समग्र विकास को गति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए लगभग ₹495 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस बजट से सड़क, पार्किंग, विद्युत, धार्मिक स्थल और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े बुनियादी ढाँचे को मजबूत किया जाएगा।
मुख्य बिंदु:
स्थानीय निकायों को बजट: राज्य के शहरी स्थानीय निकायों को ₹328.28 करोड़ और जिला पंचायतों को ₹82.21 करोड़ की राशि तदर्थ रूप से जारी।
सड़क व बुनियादी ढांचा: नरेंद्रनगर, सल्ट, धारचूला, हरिद्वार और सितारगंज में सड़कों और पर्यटन स्थलों के विकास को मंजूरी। रामनगर में बहुमंजिला पार्किंग का होगा निर्माण।
महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी: 5वें और 6ठें वेतन आयोग के तहत वेतन पा रहे कर्मचारियों का DA बढ़ा। 1 जनवरी 2026 से 5वें वेतनमान का DA 474% से बढ़ाकर 483% और 6ठें वेतनमान का 257% से बढ़ाकर 262% किया गया।
मार्गों का नाम परिवर्तन: रानीखेत के बिडोरा-धूमखेड़ा मार्ग का नाम “साहिबजादे फतेह सिंह रोड” और सौनी-तिपोला मार्ग का नाम दिवंगत राज्य आंदोलनकारी पूरण सिंह डंगवाल के नाम पर रखने की मंजूरी।

Related posts

देहरादून के जीएमएस रोड पर एक्सक्लूसिव ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उद्घाटन

The Sandeep Report

प्रयागराज महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आस्था की डुबकी लगाते हुए सनातन संस्कृति के प्रति आस्था दिखाई, श्रवण कुमार के रूप में अपनी माता और परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ के दर्शन किए

The Sandeep Report

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने लगाए नेत्र कैंप, चालक परिचालकों का किया जाएगा नेत्र प्रशिक्षण

The Sandeep Report

Leave a Comment