20.9 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
https://thesandeepreport.com/
उत्तराखंडधर्मपर्यटन

उत्तरकाशी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगनानी से आगे एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

उत्तरकाशी/ उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, आज सुबह नौ बजे गंगनानी से आगे प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। ये हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर गंगोत्री धाम जा रहा था। हादसे की जानकारी के बाद स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंची राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।
इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर बताई जा रही है जबकि ये भी जानकारी मिली है कि विमान में सात लोग सवार थे। जिसमें से पांच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल के लिए पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT , टीम 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDOभटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना की गई है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

Related posts

धामी सरकार का बड़ा फैसला: विकास कार्यों के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का DA बढ़ा

The Sandeep Report

कांवड़ मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था सर्वोपरि, प्रशासन मुस्तैद

The Sandeep Report

कण्वाश्रम पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर दिखाई देगा : ऋतु खण्डूडी भूषण

The Sandeep Report

Leave a Comment