22 C
Dehradun, IN
September 24, 2026
https://thesandeepreport.com/
उत्तराखंडखेल

जसपाल राणा शूटिंग रेंज पहुंचे ‘द ग्रेट खली’; पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा से मिलकर बंधाया ढांढस

देहरादून/नैनबाग-शिवांश कुंवर

जसपाल राणा शूटिंग रेंज पहुंचे ‘द ग्रेट खली’; पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा से मिलकर बंधाया ढांढस

खली ने परिजनों को दी सांत्वना, कहा- “दुख की इस घड़ी में मैं पूरी तरह राणा परिवार के साथ खड़ा हूँ”
देहरादून:विश्व विख्यात रेसलर और ‘द ग्रेट खली’ के नाम से मशहूर दिलीप सिंह राणा आज जसपाल राणा शूटिंग रेंज पहुंचे। यहाँ उन्होंने पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा और पैरालंपिक कोच सुभाष राणा से मुलाकात की। इस दौरान खली ने परिवार की दिवंगत आत्मा (माता जी) के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
“राणा परिवार का योगदान अमूल्य है” – द ग्रेट खली
परिजनों से मुलाकात के दौरान भावुक हुए द ग्रेट खली ने कहा:

राणा परिवार ने देश और उत्तराखंड को खेल जगत में एक नई पहचान दी है। दुख की इस घड़ी में, मैं और पूरा देश इस परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

उन्होंने आगे कहा कि परिवार के संस्कार और समाज के प्रति उनका समर्पण हमेशा युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।

Related posts

उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट

The Sandeep Report

प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

The Sandeep Report

बीकेटीसी के सख्त निर्देश: दान-चढ़ावे में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी मिली तो जांच

The Sandeep Report

Leave a Comment