21.3 C
Dehradun, IN
November 8, 2026
https://thesandeepreport.com/
उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधर्मपर्यटन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं पुष्कर सिंह धामी ने शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने समाज निर्माण में गायत्री परिवार की भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

The Sandeep Report

देहरादून के जीएमएस रोड पर एक्सक्लूसिव ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग,मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उद्घाटन

The Sandeep Report

धामी सरकार का बड़ा फैसला: विकास कार्यों के लिए ₹495 करोड़ मंजूर, कर्मचारियों का DA बढ़ा

The Sandeep Report

Leave a Comment