21.3 C
Dehradun, IN
November 8, 2026
https://thesandeepreport.com/
उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधर्मपर्यटन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित और स्वच्छ कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां तेज: CM धामी

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने ‘सुरक्षित, सुव्यवस्थित और स्वच्छ कांवड़’ के लक्ष्य के साथ सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम ने दिए ये निर्देश
* महिला श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था: प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त संख्या में ‘पिंक टॉयलेट’ और बेहतर स्वागत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
* कड़ा सुरक्षा तंत्र: संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन, सीसीटीवी और AI निगरानी प्रणाली तैनात की जाएगी। अफवाह फैलाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
* यातायात और स्वच्छता: ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कांवड़ियों और स्थानीय लोगों के लिए अलग व्यवस्था रहेगी। कांवड़ मार्ग पर पेयजल, प्रकाश, नो-प्लास्टिक अभियान और नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
* खाद्य गुणवत्ता व नियम: होटल-ढाबों पर लाइसेंस और पंजीकरण का प्रदर्शन अनिवार्य होगा। अत्यधिक ऊंची कांवड़ और मानक से तेज डीजे पर प्रभावी रोक रहेगी।
* स्वास्थ्य व आपात सेवाएं: प्रमुख घाटों पर मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, वाटर एंबुलेंस के साथ SDRF, NDRF और जल पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों, अधिकारियों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े जिलाधिकारियों ने अपनी तैयारियों का ब्यौरा साझा किया।

Related posts

सांसद चंद्रशेखर आजाद को हरिद्वार में रोका ,कहा मुझे रोकना ग़लत! पीड़ित परिवार को दिलवाऊँगा न्याय

The Sandeep Report

ये झील हो रही ख़ाली बबीता का अभी भी सुराग बाक़ी !

The Sandeep Report

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय बजट-2025 को सकारात्मक और स्वागत योग्य बजट बताया..

The Sandeep Report

Leave a Comment