22 C
Dehradun, IN
September 24, 2026
https://thesandeepreport.com/
उत्तराखंडदेहरादून

कैंट विधानसभा को सीएम धामी की करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए कुल ₹8.61 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री ने देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में बंच केबिल से वंचित क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे बंच केबिल कार्यों के लिए ₹4.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी तहसील अंतर्गत धराली और हर्षिल तथा डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट और मोरी क्षेत्रों में आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3.69 करोड़ की मंजूरी प्रदान की है। प्रत्येक क्षतिग्रस्त भवन के लिए ₹3 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

Related posts

देश की सबसे लम्बी रेलवे टनल जानसू का हुआ ब्रेकथ्रू

The Sandeep Report

खुल गए भू -बैकुंठ धाम के कपाट अब आम श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

The Sandeep Report

तो अब भालुओं के ठिकानों पर ट्रैकर बबीता की तलाश शुरू,

The Sandeep Report

Leave a Comment